संक्रमण के खतरे के बीच लगभग सभी जेलों में मुलाकात बंद है। ऐसे में कहा जा सकता है कि, गाजियाबाद की डासना जेल आज से प्रदेश की सबसे हाईटेक जेल बन गई है। इस जेल में अब बंदी हॉटलाइन 121 के माध्यम से आमन- सामने बात कर सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन हाेगा। साेमवार ( Monday ) काे इसकी शुरुआत डीजी जेल आनंद कुमार और डीआईजी जेल मेरठ मण्डल लव कुमार ( IPS Love Kumar ) ने की। जेल प्रशासन का कहना है कि यह शुरुआत कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए की गई है।