हर कोई इस बात को लेकर आश्चर्य में है कि आखिर जंगली जानवर इस कॉलोनी में किस तरह आया। इलाके के लोगों का कहना है कि जो सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद हुई है उससे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह एक तेंदुआ है और इस इलाके में वह घूमता हुआ नजर आ रहा है। यहां रहने वाले जो भी लोग इस सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं उनके अंदर पूरी तरह खौफ बना हुआ है। स्थानीय लाेगाें ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी है जिसके आधार पर सर्चिंग अभियान शुरू किया गया है।