24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद जनपद के निकाय चुनाव में 61.65 प्रतिशत वोटिंग, लोनी में सबसे कम मतदान

13 मेयर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, एक दिसम्बर को होगा फैसला

2 min read
Google source verification
Election

गाजियाबाद. यूपी में दूसरे चरण में रविवार को गाजियाबाद में निकाय चुनाव हल्की-फुल्की घटनाओं को छेड़कर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया । शाम पांच बजे तक पोलिंग का प्रतिशत 61.65 फीसदी तक रहा। गाजियाबाद निकाय चुनाव की बात की जाए तो यहां कुल मतदान का प्रतिशत 61.65 फीसदी रहा। गाडियाबाद नगर निगम के लिए 45.1 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, डासना नगर पालिका में 62.41 फीसदी, लोनी में 41 प्रतिशत , मुरादनगर में 71 प्रतिशत, पतला में 75.34 प्रतिशत निवाड़ी में 74.96 प्रतिशत, फरीदनगर में 69.78 प्रतिशत पोलिंग हुआ।

भारतीय सेना में चार दिसंबर से शुरू होगी भर्ती, जाने से पहले ये दस्तावेज कर लें तैयार

दोपहर के समय चुनाव को लेकर मतदातों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों में वोटिंग को लेकर रहे खासा क्रेज की बदौलत उपचुनाव में हुए सबसे कम वोटिंग के दाग भी धुल गए। दोपहर और शाम के समय में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान स्थल तक पहुंचे। वोट के अधिकार को पहचानते हुए अपने खुद यूपी सरकार के खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग और जदयू के महासचिव केसी त्यागी भी वोट करने के लिए पहुंचे। शाम पांच बजे तक सभी केन्द पर वोट डाले जाने के बाद ईवीएम मशीनों को एजेंटो की निगरानी में सीज कर दिया गया। सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच गोविंगपुरम स्थित अनाज मंडी में रखा गया है।

अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ डॉक्टर के बेटे ने की ऐसी हरकत, जानकर खौल जाएगा खून

13 मेयर पत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद
गाजियाबाद नगर निगम से बीजेपी से आशा शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल से कुसम राघव, कांग्रेस से डौली शर्मा, आम आदमी पार्टी से डॉ. प्रगति त्यागी, बसपा से मुन्नी चौधरी, समाजवादी पार्टी से राशि गर्ग, निर्दलीय़ प्रत्याशी जैनम, वीरवती, बबीता, रोमी माथुर, शालिनी कंसल, सावित्री देवी, संगीता के पक्ष में आग लोगों ने वोट किए है। सभी की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है।

मुज़फ्फरनगर दंगे पर सीएम योगी ने दिया ये बड़ा बयान, मची खलबली

आप और बीजेपी प्रत्याशी की पुलिस से हुई नोकझोक
निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रगति त्यागी के पति और खोड़ा पालिका से बीजेपी की प्रत्याशी रीना भाटी की पुलिस से नोकझोक हुई। रीना भाटी ने कई जगहों पर जाकर खुद बूथों का निरीक्षण किया तो प्रगति त्यागी के पति ने वार्ड 44 में बूथों में अंदर जाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और दोनों की नोकझोक के बाद वहां पर पुलिस बल को अतिरिक्त रूप से तैनात किया गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग