24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर के बेटे पर लगा अस्पताल में भर्ती विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

बिस्तर पर असहाय पड़ी महिला ने चिल्लाकर बचाई आबरू

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Nov 26, 2017

rape

मेरठ. थाना ब्रहमपुरी के अंतगर्त एक अस्पताल में भर्ती बीमार विवाहिता से अस्पताल संचालक डॉक्टर के पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने बीमार महिला को लालच दिया कि वह उसका बिल माफ करा देगा। दवाइयों का भी पैसा नहीं देना पड़ेगा, लेकिन महिला के शोर मचाने और नजदीक ही सो रही अपनी मां को सहायता के लिए पुकारे जाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं, डॉक्टर इस पूरे मामले को ही फर्जी बता रहा है। उन्होंने कहा कि महिला तीन दिन से अस्पताल में भर्ती है। उससे बिल के रूपए जमा करने को कहा गया था, जो बीस हजार रूपए के आसपास है। जब जिल जमा कराने के लिए बीमार महिला के परिजनों पर दबाव गया तो बिल जमा नहीं करने के लिए महिला ऐसा आरोप लगा रही है।

भर्तियों में भ्रष्टाचार करने वाले हो जां सावधान, पकड़े गए तो अब होगा ये हाल
रविंद्र निवासी पीड़ित महाली को गौरी पूरा थाना ब्रह्मपुरी के नजदीक ही इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में गुरुवार को बुखार होने के कारण भर्ती कराया था। डॉक्टर ने बताया कि महिला को खून की कमी है और इसे तीन-चार दिन अस्पताल में ही भर्ती रखना होगा।आरोप है कि महिला अपनी मां के साथ अस्पताल के कमरे में सो रही थी। तभी सुबह करीब 4 बजे हॉस्पिटल मालिक चिकित्सक का बेटा मयंक पीड़िता का चेकअप करने के बहाने से अकेले आया। पीड़िता का आरोप है कि मयंक ने चेकअप करने के बहाने से जर्सी उतरवाई और अश्लील हरकते करने लगा। उन्होंने उसकी इस हरकत का विरोध किया। तो मयंक जबरदस्ती गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पास ही में सो रही अपनी मां को आवाज दी। मां ने शोर मचाया तो मयंक भाग निकला। आवाज सुनकर स्टाफ नर्स वहां पर आई, जिसको पीड़िता और उसकी मां ने सारे मामले की जानकारी दी। उन्होंने फोन से अपने घर पर जानकारी दी, जिस पर रानी के सभी परिजन आ गए और अस्पताल में सुबह-सुबह हंगामा शुरू कर दिया।

सीएम योगी के दावों की निकली हवा, बदमाशों ने गोली मारकर की दो युवकों की हत्या

अस्पताल संचालक ने मामला दबाने के लिए चुप रहने के लिए काफी दबाव बनाया। सुबह होने पर परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच करने के लिए अस्पताल पहुंची। थाने में डॉक्टर के बेटे मयंक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस भी फैसले को लेकर पीड़ित पक्ष पर दबाव बना रही है। सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय सेना में चार दिसंबर से शुरू होगी भर्ती, जाने से पहले ये दस्तावेज कर लें तैयार