24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी की ललकार, प्रदेश में अब कोई नहीं जुटा सकता मुज़फ्फरनगर जैसे दंगे की हिम्मत

कैराना और कांघला के साथ ही मुज़फ्फरनगर को दोहराया नहीं जा सकता

2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath Addressed Election rally in moradabad

सहारनपुर. निकाय चुनाव से ठीक पहले सहारनपुर पहुंचे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ दंगों पर खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि कैराना और कांघला के साथ ही मुज़फ्फरनगर के दंगों में जो हुआ, वो अब नहीं होगा। कोई भी प्रदेश में दंगा करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। वहीं, प्रदेश में बिजली की खस्ता हालत पर बोलते हुए कहा कि यूपी की जनता को बिजली नहीं मिल पा रही थी, जिसे हमने ठीक करने का काम किया है। पूर्व की सरकारें निगम का चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, क्योकि उनका मकसद जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और उनका धन लूटना था।

भर्तियों में भ्रष्टाचार करने वाले हो जां सावधान, पकड़े गए तो अब होगा ये हाल

सपा और बसपा सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए योगी ने कहा कि सड़कों के लिए रुपए निकाल लिए गए, परन्तु सड़के बनाने का काम नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सहारनपुर दिल्ली हाई-वे के नाम पर ठेकेदार ने करोड़ों रुपए निकाल लिए, लेकिन सड़क नहीं बनाई। हमने इस घोटाले को पकड़ा और लोगों को परेशानी न हो, इस लिहाज से सबसे पहले सड़क को भी बनाया।

अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ डॉक्टर के बेटे ने की ऐसी हरकत, जानकर खौल जाएगा खून

अपनी सभा में मुख्यमंत्री ने युवाओं को नोकरी का सपना दिखा गए और लोगों में खनन शुरू होने की आस जगा गए। इतना ही नहीं किसानों को फसल का दाम और आम जन से विकास का वादा किया और इस तरह चुनावी माहौल में सपने दिखाकर मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगी। योगी आदित्यनाथ ने यहां गांधी पार्क के मैदान में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी के चार लाख युवाओं को पुलिस और शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में जल्द नियुक्ति देगी। युवाओं से तैयारी शुरू करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने नेताओं को चेताते हुए युवाओं से ही कहा कि इन नौकरियों में पिछली नौकरियों तरह रिश्वत नहीं चलेगी। प्रदेश में सिपाही और दरोगाओं की डेढ़ लाख भर्ती खुलने जा रही है। अगर किसी ने रिश्वत ली तो जेल जाएगा और उसकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। योगी ने सहारनपुर में बंद पड़े खनन को जल्द शुरू कराने का वायदा भी किया और कहा कि यदि एनजीटी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला तो सर्वोच्च न्यायालय में जाने का काम यूपी सरकार करेगी।

भारतीय सेना में चार दिसंबर से शुरू होगी भर्ती, जाने से पहले ये दस्तावेज कर लें तैयार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सहारनपुर में चीनी मिलों से 50 करोड़ रूपए का गन्ना भुगतान कराया जा चुका है। भाजपा सरकार बुनियादी सुविधाओं को लेकर काफी गम्भीर है। बसपा और सपा सरकार में घोटालों का बोलबाला रहा है। दोनों सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमार्इ को लूटा जाता रहा। प्रदेश में अपहरण उद्योग बन गया और जनता सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी। भाजपा ने सबसे पहले कानून व्यवस्था को सही करने के साथ अपनी जवाबदेही तय की। प्राकृतिक संसाधनों को लूटने वाले और वृक्षों का कटान करने वाले अपराधियों के लिए कोर्इ स्थान यूपी में नहीं रहा।