scriptमनचला जिस लड़की काे छेड़ रहा था पुलिस ने उसी से बंधवाई राखी | Police got Rakhi tied to the girl whom the young man was teasing | Patrika News

मनचला जिस लड़की काे छेड़ रहा था पुलिस ने उसी से बंधवाई राखी

locationगाज़ियाबादPublished: Aug 20, 2021 07:20:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

रक्षा बंधन से पहले अब सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही घटनालाेग कह रहे कि पुलिस ने सिखाया मनचले काे अनोखा सबक

ghazibad.jpg

पुलिस ने बंधवाई राखी

गाजियाबाद. ( ghazibad news ) मोदीनगर इलाके में रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) से तीन दिन पहले एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को अपनी कलाई पर लड़की से राखी बांधवानी पड़ गई। रक्षाबंधन की यह रस्म कहीं और नहीं बल्कि पुलिस चौकी के अंदर ही हुई। इस दौरान तमाम स्थानीय लोग, पुलिस स्टाफ, लड़की और लड़के के परिजन के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी भी मौजूद रहीं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी ने बताया कि मोदीनगर ( modinagar ) इलाके की फफराना बस्ती में रहने वाला एक युवक इलाके में ही रहने वाली एक लड़की के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। जब भी लड़की घर के बाहर निकलती तभी वह उस पर फब्तियां कसता था, जिसके कारण लड़की का घर से निकलना दूभर हो गया था। इसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की तो लड़की के परिजनाें ने पूरी बात युवक के परिजनों काे बताई। आरोप है कि युवक के परिजनाें ने इस मामले काे गंभीरता से नहीं लिया। इससे युवक के हौंसले और अधिक बुलंद हाे गए। आराेपों के अनुसार हद उस समय हाे गई जब युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की के घर पर पथराव भी किया। आखिरकार परेशान होकर लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मोदीनगर पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसके साथी को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें

सोनम वांगचुक लखनऊ आ रहे हैं, चौंक गए, जानिए क्यों

उधर अचानक ही मनचला युवक अपने परिजनों के साथ बस अड्डा पुलिस चौकी पहुंच गया। कुछ देर बाद ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी भी मौके पर पहुंच गई। मनचले युवक ने पुलिस ( ghazibad police ) के सामने अपनी गलती मानते हुए पुलिस के सामने लड़की को अपनी बहन बनाना स्वीकार कर लिया। इस तरह लड़की ने मनचले युवक की कलाई पर राखी बांधने का प्रस्ताव रखा जिस पर मनचला युवक सहमत हो गया और तमाम स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के सामने ही युवक ने अपनी कलाई पर लड़की से राखी बंधवाई । इतना ही नहीं मनचले युवक ने सभी के सामने यह भी घोषणा कर दी कि वह हर साल अपनी कलाई पर राखी बंधवाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो