जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में लोहा व्यापारी आसिफ अली पूरे परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि देर रात आसिफ और उनकी पत्नी समरीन, दो बच्चे और उनकी पत्नी का भाई घर में सोए हुए थे। इनमें से आसिफ का एक बेटा और अपने मामा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में सोए हुए थे। जबकि आसिफ और उनकी पत्नी और एक बेटा नीचे वाले हिस्से में सोए हुए थे। देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने इनके घर को निशाना बनाया और घर में घुसकर घर में सो रहे सभी लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर घंटों तक लूटपाट की। इतना ही नहीं आसिफ की पत्नी समरीन ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसका गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश बड़ी आसानी से फरार हो गए। जैसे ही इस खौफनाक वारदात की खबर स्थानीय लोगों को मिली तो मौके पर लोगों का भीड़ लग गई। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।