लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर शहीद औरंगजेब गुर्जर के परिवार से मिलने के लिए कश्मीर गए थे। रास्ते में उन पर नमाज के बाद पत्थरबाजी कर दी गई थी। नंद किशोर गुर्जर के अनुसार, इस पर उन्होंने भी पत्थरबाजों पर पथराव कर दिया। बाद में सेना की मदद से पत्थरबाजों को खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि जब वह कश्मीर जा रहे थे तो उनके साथ उनकी दो गाड़ियों में साथी भी मौजूद थे। रास्ते में उन पर पत्थरबाजों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद जवाब में उन्होंने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। कुछ देर में सेना के जवान आ गए। फिर सेना की मदद से पत्थरबाजों को खदेड़ दिया गया। इसके बाद वे शहीद औरंगजेब के घर पहुंच पाए। उनके अनुसार, औरंगजेब के पिता ने भी कहा कि वह पहले भी इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते आए हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा।