गाजियाबाद. लोनी इलाके में एक शिक्षिका द्वारा 30 बच्चों को शोर मचाने पर ऐसी सजा दी गई है, जिसे सुन आपका भी खून खौल जाएगा। दरअसल शिक्षिका ने 30 बच्चों को एक कमरे में बंदकर दिया। इतना ही नहीं शिक्षिका ने कमरे की लाइट और पंखे के साथ खिड़कियां भी बंद कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चे करीब 2 घंटे क्लास रूम में ही बंद रहे। जब 2 बच्चे बेहोश हो गए तो बच्चों को कमरे से बाहर निकाला गया। इसकी शिकायत बच्चों ने अपने परिजनों से की तो परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।