एसपी देहात ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाली 4 वर्षीय बच्ची के साथ गुरुवार को स्कूल में स्विमिंग की कोचिंग देने वाले चंडीदास ने स्विमिंग सिखाते समय कथित रूप से दुष्कर्म किया है। घटना की रिपोर्ट शुक्रवार रात को छात्रा के परिजनों ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूल प्रशासन से भी इस पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।