
कोतवाली नगर फाइल फोटो महेंद्र तिवारी
Gonda News:गोंडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने रेलवे गेस्ट हाउस के पास घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10.936 किलोग्राम चरस बरामद हुई। चरस 21 पैकेट में रखी थी। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हुंडई ईऑन कार मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।
गोंडा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10.936 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। बरामद चरस को 21 पैकेट में रखा गया था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई ईऑन कार और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में चरस लेकर गोंडा पहुंचा है। ग्राहक को इसकी डिलीवरी करने वाला है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
28 सितंबर 2026 को संयुक्त टीम ने रेलवे गेस्ट हाउस के पास तालाब की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार गिर्जेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.936 किलोग्राम चरस मिली। चरस कुल 21 पैकेट में रखी हुई थी। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हुंडई ईऑन कार और एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार के खजुरिहा से चरस कम दाम में खरीदकर लाता था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसे ऊंचे दाम पर बेचता था। आरोपी के अनुसार, इस बार भी वह चरस की खेप लेकर गोंडा आया था। ग्राहक को माल पहुंचाने की तैयारी में था। तस्करी के लिए आरोपी ने उत्तम सक्सेना नाम के व्यक्ति से हुंडई ईऑन कार 2,000 रुपये प्रतिदिन के किराये पर ली थी। पुलिस टीम ने डिलीवरी से पहले ही उसे पकड़ लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Updated on:
29 Sept 2026 05:43 pm
Published on:
29 Sept 2026 05:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
