5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: नेताओं के हाउस अरेस्ट के बीच फूटा ‘ज्वालामुखी’, डीएम दफ्तर के पास पहुंचकर फूंक दिया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Gonda News: गोंडा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। हाउस अरेस्ट के बीच जिला उपाध्यक्ष जयचंद्र सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के पास अंबेडकर चौराहे पर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। सपा नेता सूरज सिंह ने प्रदर्शन की सराहना की।
2 min read
Google source verification
Gonda

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता फोटो सोर्स महेंद्र तिवारी

Gonda News: गोंडा जिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी हलचल तेज है। विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बावजूद जिला उपाध्यक्ष जयचंद्र सिंह अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के पास अंबेडकर चौराहे पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया।

गोंडा जिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी विरोध अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए जिले के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच सपा जिला उपाध्यक्ष जयचंद्र सिंह अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के समीप अंबेडकर चौराहे पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। प्रदर्शन में जयचंद्र सिंह के साथ मंगली यादव, डॉ. आसिफ परवेज, विशाल निर्भीक, मेराज अहमद, सचिन सत्येंद्र, शिवम और अमन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव व्यवस्था को लेकर भी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अचानक हुए इस पुतला दहन से आसपास मौजूद लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई।

प्रदर्शनकारियों का दावा, सभी प्रमुख नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि जिले के लगभग सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया था। इसके बावजूद जयचंद्र सिंह और उनके साथियों ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था को चकमा देते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पुतला दहन की कार्रवाई पूरी होने तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सपा नेता बोले ज्वालामुखी कहीं भी फूट सकता

सपा नेता सूरज सिंह ने प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर सकता है। लेकिन विरोध की आवाज को पूरी तरह दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि “ज्वालामुखी कहीं से भी फूट सकता है।” उनके इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

आयोग के नेतृत्व को लेकर सपा नेताओं ने उठाए सवाल

बताते चलें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध की बात कही जा रही है। सपा नेताओं का आरोप है कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में वोट चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया और आयोग के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। सपा नेताओं ने यह भी दावा किया कि चुनाव व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व पर आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों पर चुनाव आयोग का पक्ष इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं है।