
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में 1533 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं की सौगात दिए। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें जहां विकास पर कुंडली मारे बैठी रहीं, कारखानों को बेचने में लगी रहीं वही भाजपा सरकार विकास के नए मापदंड स्थापित कर रही है। इन्हीं प्रयासों का फल है कि आज उत्तरप्रदेश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर है।
सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष यूपी विकास का नया आयाम लिखेगा।यहां नौकरी और रोजगार के अवसर और तेजी से बढ़ेंगे और यहां के युवाओं को रोजगार के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार का ही प्रयास है कि इंसेफलाइटिस की बीमारी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।सीएम ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए सरकार ने भव्य व्यवस्था की है। यहां देश और दुनिया के श्रद्धालु आकर उत्तर प्रदेश की आतिथ्य सेवा का नया अनुभव प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को नए वर्ष, आगामी खिचड़ी मेला और महाकुंभ की शुभकामना दिए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में समान विचारधारा की सरकार होगी तभी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास का मंत्र भी इसीलिए है कि हर वंचित, गरीब, किसान, महिला, युवा को योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्राप्त हो। डबल इंजन की सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
Updated on:
03 Jan 2025 08:30 am
Published on:
03 Jan 2025 08:30 am
