
गोरखपुर से अम्बेडकरनगर जाने वाली एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है, यहां कम्हरियाघाट में सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग से सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। मामला शासन के संज्ञान में आने पर सड़क की मरम्मत के लिए यूपीडा के साथ सेतु निगम को भी लगाया गया है। साथ ही यूपीडा ने अप्रोच मार्ग के किनारे खनन पर रोक लगा दी है।
इसकी कार्यदायी संस्था यूपीडा ने प्रशासन को बताया था कि लिंक एक्सप्रेस-वे का लगभग 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे आवागमन के लिए खोला जा सकता है। इसके बाद प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ से इसके लोकार्पण की तैयारी में था। अब यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने तुरंत मरम्मत कार्य के निर्देश दिए हैं।
यूपीडा के एक्सईएन पीपी वर्मा ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे पर अभी निर्माण में लगे वाहन ही चल रहे हैं। सरयू नदी की दिशा बदलने से पुल के अप्रोच से मिट्टी खिसक गई है। शासन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। सेतु निगम की देखरेख में जल्द अप्रोच मार्ग को सही करा दिया जाएगा।
Updated on:
02 Jan 2025 10:33 am
Published on:
02 Jan 2025 10:33 am
