23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी कई परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी कई परियोजनाओं की सौगात

तरकुलानी रेगुलेटर, कोल्हुआ पुल, आमी नदी पुल का शिलान्यास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 17 Oct 2017, 5:51 PM IST

Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी कई परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर. धनतेरस के दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुरियों को कई और सौगातें दी। उन्होंने चरगांवा सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इसके अलावा तरकुलानी रेगुलेटर, कोल्हुआ घाट पुल का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने नौसड़ से बाघागाडा तक सड़क को फोरलेन के रूप में चैड़ीकरण व हरनही खजुरी से सोनबरसा मार्ग का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने आमी नदी पुल का शिलान्यास कर आसपास के कई गांव के लोगों को सौगात दी।

ताजमहल के बारे में संगीत सोम के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में ताजमहल है, आज पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आते हैं। यह भारतीय मजदूरों के खून-पसीना की देन है। कौन बनवाया इसका कोई महत्व नहीं है। भारत की इस विशिष्ट विरासत के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है। गोरखपुर को कई सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आये सीएम योगी ने कहा कि ताजमहल के संरक्षण के लिए सरकार 370 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है। विश्वबैंक को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 26 को वह आगरा जा रहे हैं। वहां कई बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा।

सूबे की सभी किलों को संरक्षित करेगी यूपी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार सूबे की सभी किलो को संरक्षित करेगी। इसके लिए एक आध्यात्मिक सर्किट बनाया जाएगा। इसमें चुनार का किला, झांसी किला, कालिंजर किला आदि को स्थान दिया गया है। टूरिस्ट बुकलेट से ताजमहल गायब होने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि दरअसल बौद्ध सर्किट व आध्यात्मिक सर्किट पर काम होने के साथ ताजमहल के लिए अलग प्रोजेक्ट बनाया गया है। ताजमहल के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाये जाने की वजह से बुकलेट में दूसरे पर्यटन स्थलों को जगह मिली। ताजमहल के संरक्षण का काम तो सरकार कर ही रही।

यह भी पढ़ें- साढ़े तीन साल की मोदी सरकार पर कोई माई का लाल एक आरोप नहीं लगा सकताः सीएम योगी

आजम खान व औवेसी के नहीं कोई मुद्दा

ताजमहल तोड़ने के लिए आजम खान के कटाक्ष पर सीएम ने कहा कि आजम खान जैसे लोगों के बयान का कोई मतलब नहीं। असादुद्दीन ओवैसी हो या आजम खान इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं तो केवल ऐसे बयान देते रहते हैं। उनकी बातों का ध्यान नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का तोहफाः यूपी में बनेगा दो एक्सप्रेस हाइवे, हवाई यात्रा से जुडेंगे सभी प्रमुख शहर

अयोध्या हमारी सांस्कृतिक विरासत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हमारी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है अयोध्या। इस विरासत को संजोने के लिए हम और हमारी सरकार समर्पित है। अयोध्या को आध्यात्मिक सर्किट से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के सभी आध्यामिक स्थलों को इस सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसका विकास किया जाएगा ताकि देश-दुनिया हमारी आध्यात्मिक विरासत को जान सके। अयोध्या में मूर्ति स्थापना को लेकर उन्होंने कहा कि यह अभी तय होना शेष है कि वहां किसकी प्रतिमा लगेगी। जल्द ही सब तय हो जाएगा। इसका ख्याल भी रखना है कि यह सब पर्यावरण हितैषी हो।

यह भी पढ़ें- Taj Mahal पर मेहरबान सीएम Yogi Adityanath, संरक्षण के लिए सरकार देगी 370 करोड़

हिन्दुत्व कार्ड नहीं एक जीवन पद्धति

सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा 2018 में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत की बात पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड पर कहा कि हिंदुत्व कोई कार्ड नहीं एक जीवन पद्धति है। इसके बिना सोचा नहीं जा सकता।

by Dheerendra V Gopal