18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘माफिया के सामने टेकते थे घुटने’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- वो भ्रष्ट हैं, देश का पैसा लेकर विदेशों में भाग जाएंगे

Gorakhpur News: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भ्रष्ट थे और माफिया के सामने घुटने टेकते थे। उन्होंने पिछली सरकारों पर प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा कराने का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification
CM Yogi

सीएम योगी (ANI Photo)

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पिछली सरकारों पर विकास की अनदेखी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है, जबकि पहले की सरकारों के एजेंडे में आम जनता और प्रदेश का विकास प्राथमिकता नहीं था।

दुबई में छिपाया अवैध कमाई का पैसा

सीएम योगी ने अपने संबोधन में दुबई का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुबई में पैसा छुपाया था, आपने देखा होगा अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में, वो ठीक मिसाइल वहीं गिर रही थी, चिल्ला रहे थे सब, यानी मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थी, और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में हो रही थी क्योंकि उनका सब अवैध कमाई का पैसा जा रहा था, वो मिसाइल उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थी, और ये ऐसे ही लूट करने वालों पर ऐसे ही होता है।

जो नहीं कर पाए, उन्हें कामयाबी से परेशानी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें इस बात की परेशानी है कि मौजूदा सरकार ने वे काम कर दिखाए, जिन्हें वे अपने कार्यकाल में नहीं कर पाए। सीएम योगी ने कहा कि याद रखना, जो लोग आज आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वही लोग हैं, जिनको जब मौका मिलता है तब कर नहीं पाते हैं, और दूसरा जब कोई व्यक्ति परिणाम दे देता है, तो उनको सबसे ज्यादा बुरा लगता है कि हम कर नहीं पाए, ये कैसे कर दिए, और उनकी परेशानी वही है।

माफिया और भ्रष्टाचार पर हमला

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर माफियाओं को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वो कर नहीं सकते थे, अक्षम थे, भ्रष्ट थे, माफिया के सामने घुटने टेकते थे। प्रदेश में हर प्रकार के माफिया को प्रश्रय देकर के उत्तर प्रदेश जैसा समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ये लोग प्रदेश को लुटवाते थे, लूटते थे, प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा करवाते थे। अपने बाल-बच्चों के लिए आने वाली कई पीढ़ियों के लिए इतना पैसा इन्होंने संचित करके रखा हुआ है, इनको लगता है कोई खतरा आएगा तो ये भाग जाएंगे।