परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया, हरपुरबुदहट इलाके के चरनाद छपिया गांव के रहने वाले रविंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव (40) गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने जब उन्हें गांव में ढूंढना शुरू किया तो गांव के सिवान के पास वे खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं।