1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब-गजब: मच्छर ले गए 100 करोड़ रुपये

सीएजी की रिपोर्ट में सामने आया 100 करोड़ रुपये का गड़बड़झाला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 12:13 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. अथॉरिटी ने शहर मेें 100 करोड़ रुपये की घास कटवाई थी। लेकिन घास की कटाई के बिल की फाइलें अभी गायब हैं। शहर में जगह-जगह घास कटवाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने खर्च किए थे। घास के बाद में एक और गड़बड़झाला सामने आया है। सीएजी की जांच में सामने आया है कि अथॉरिटी ने शहर में मच्छर मारने के लिए 100 करोड़ रुपये तो खर्च कर दिए। लेकिन बिल नहीं मिल रहे हैं। घास की तरह मच्छर मारने पर खर्च किए रुपये के बिल की फाइलें भी गायब बताई गई हैं।

यह भी पढ़ें: इस शख्स ने किया था खुद का कत्ल

सत्ता में आने के बाद ही योगी सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में पिछली सरकारों में हुए खर्च की जांच सीएजी को सौंपी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीनों अथॉरिटी में सीएजी की टीम आॅडिट कर रही है। आॅडिट के दौरान कुछ माह पहले घास की कटाई की फाइलें गायब मिली थी। सीएजी की टीम ने मच्छर मारने की दवा के छिड़काव के संबंध में फाइलें मांगी थी। बताया गया है कि अथॉरिटी ने मच्छर मारने की दवा के छिड़काव पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फरमान, अब पुलिस वाले नहीं कर सकेंगे ये काम

जांच में सामने आया है कि अथॉरिटी ने बगैर टेंडर के ही मच्छर मारने की दवा खरीदी थी। साथ ही मच्छर मारने वाली दवा के छिड़काव करने वाली गाड़ियों के पेट्रोल व डीजल खरीदने में भी धांधलेबाजी की गई। बताया गया है कि मच्छर मारने के लिए मशीन, पेट्रोल, डीजल, दवा आदि पर यह रकम खर्च की गई। जांच मेंं सामने आया है कि पिछले 10 साल से अधिक समय में टेंडर जारी किए बगैर ही दवा खरीद ली। जबकि नियम के अनुसार टेंडर निकालने के बाद ही दवा खरीदी जा सकती है। एसीईओ बी.के. त्रिपाठी ने बताया कि गायब फाइलों को ढूंढा जा रहा है। सीएजी की टीम को अथॉरिटी की तरफ से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ पर रेप की शिकायत करने वाली महिला की पुलिस ने जब्त की संपत्ति

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश