एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि यह गैंग पिछले काफी दिनों से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था और अब तक लुटेरों ने 100 से ज्यादा मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। इनके खिलाफ दिल्ली, नोएडा व बुलंदशहर के विभिन्न थानों में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।