बता दें कि कुछ दिनों से ईरान और अमरीका के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। ईरान परमाणु समझौते से अमरीका ने अपने हाथ खींच लिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस करार को गलत बताते हुए इसी साल मई में इसकी सदस्यता छोड़ दी थी। अमरीका का कहना था कि इस समझौते से आतंक को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, समझौते से बाहर होने की बात कहने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्रंप पर इस समझौते से जुड़े रहने का दबाव बनाया था। लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना।