28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कैसे चलाएं इतनी महंगे पेट्रोल में गाडिय़ां, फिर बढ़े दाम

करीब तीस पैसे फिर बढ़े पेट्रोल पर, तीन पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस ने किया विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 May 2018, 10:44 AM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika bhopal, petrol price, petrol price hike, pertrol pump hike,

आखिर कैसे चलाएं इतनी महंगे पेट्रोल में गाडिय़ां, फिर बढ़े दाम

गुना। पिछले एक सप्ताह से लगातार पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि को देखते हुए बुधवार को कांग्रेसियों ने शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि इतने महंगे पेट्रोल में काफी रुपया खर्च कर खरीदी गाडिय़ों को कैसे चला पाएंगे। आम आदमी इन दिनों पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लगातार हलाकान हो चुका है।

अब तक करीब दो रुपए तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो चुकी है। बुधवार को भी एक बार फिर पेट्रोल के दामों में करीब तीस पैसे की वृद्धि कर दी। बुधवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के रेट ८२.३७ रहे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस ने पुलिस पेट्रोल पंप तथा जगत लाज के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसा। वहीं शाम के समय करीब चार बजे कैंट स्थित पेट्रोल पंप पर भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि हाल ही में जिला कांगे्रस के नए अध्यक्ष के रूप में विट्ठलदास मीना की ताजपोशी हुई है। इसके बाद अगले दिन बुधवार को ही कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदेश तथा केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
जगत टाकीज के पास जहां विरोध प्रदर्शन रविंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में हुआ, वहीं पुलिस पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन का मोर्चा दिनेश शर्मा ने संभाला। दोनों ही पदाधिकारियों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान आमजन का ध्यान खींचने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि को मुद्दा बनाया गया।

जगत लॉज के नजदीक स्थित पेट्रोल पर विरोध प्रदर्शन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विट्ठलदास मीना, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र लुंबा, रविंद्र रघुवंशी, घासीराम अहिरवार, संगीता रजक आदि ने भी संबोधित किया। जबकि पुलिस पेट्रोल पंप पर रक्षित सिंह, मोहन रजक, बंटी अहिरवार, जगवीर चौहान, संजीव विजयवर्गीय आदि ने संबोधित किया। देर शाम करीब चार बजे कांग्रेसियों ने कैंट स्थित पेट्रोल पंप पर भी विरोध प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की तरफ लोगों का ध्यान खींचा।