31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ महिला ने अंगारों से दागकर युवक की आंखें फोड़ी, निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

-महिला ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक से की बेरहमी-अंगारों से दागकर आंखें फोड़ीं, युवक को दिखना बंद-तीन दिन पुरानी बताई जा रही घटना-सोशल मीडिया पर वायरल बेरहमी का वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jun 2022, 3:12 PM IST

News

दोस्तों के साथ महिला ने अंगारों से दागकर युवक की आंखें फोड़ी, निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

गुना. मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला और उसके दोस्तों द्वारा एक युवक के साथ निरवस्त्र कर बेरहमी से मारपीट करने और दहकते अंगारों से दागकर आंखें फोड़ने का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, ये हैरान कर देने वाली घटना तीन दिन पुरानी है। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित ने मंगलवार को खुद एसपी ऑफिस पहुंचकर वीडियो दिखाते हुए महिला और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और क्रूरता की ये वारदात जिले के विजयपुर इलाके में घटित हुई है।

जिले के कोलुआ पठार में रहने वाले पीड़ित गोपाल सिंह बंजारा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि, शुक्रवार को वो पंजेड़ा गांव में बाबूलाल बंजारा के यहां उधारी की रकम लेने के लिए निकला था, लेकिन रात करीब 8 बजे रास्ते में भंवरलाल बंजारा और उसके लड़के चैनसिंह और मन्नूलाल ने उसका रास्ता रोक लिया। तीनों उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से दोनों आंखों में गंभीर चोट आई। एक आंख से खून तक निकल आया, जिससे दिखना भी बंद हो गया।

यह भी पढ़ें- लड़की से छेड़छाड़ करके मनचले पर आई मुसीबत, बीच बाजार पटक पककर पीटा, वीडियो वायरल


पुलिसिया कार्रवाई पर पीड़ित ने उठाए सवाल

घटना के अगले दिन ही राघोगढ़ थाने में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीनों पर गाली-गलौज, मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल ठीक से नहीं कराया। धाराएं भी सामान्य ही लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- चौथी लहर के आसार : कोरोना से लंबे समय बाद एक मौत, 24 घंटे में मिले 43 पॉजिटिव


पैसे और मोबाइल छीनकर ले गए आरोपी- पीड़ित

सामने आए वीडियो में आरोपी युवक के हाथ-पैर पकड़कर मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोपियों में एक महिला भी है। बाबूलाल का कहना है कि, आरोपियों ने उसे अंगारों से भी दागा। वीडियो में पास में ही अंगारे जलते भी दिख रहे हैं। कुछ लोग अंगारे उठाकर युवक की तरफ ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं। आरोपी युवक से पैसे और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।