जिला पंचायत की ओर से उन तीनों महिला सरपंचों के खिलाफ जारी किए गए अंतिम नोटिस के बाद भी उन्होंने गबन की गई राशि को शासन के खाते में वापस नहीं किया, जिसके चलते इन तीनों के खिलाफ जेल भेजने का आदेश जारी हो गया है। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने पंचायती राज अधिनियम के तहत एक महीने तक जेल में रखने के आदेश दिए हैं। CEO तिवारी के अनुसार, पूर्व सरपंचों से हड़पी गई राशि की रिकवरी की जा रही है। जिन पूर्व सरपंचों ने रुपए शासन को नहीं लौटाया, उन्हें 15 दिन का अंतिम चेतवानी नोटिस दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी जिन सरपंचों ने सरकारी राशि नहीं लौटाई, उनके खिलाफ जेल का आदेश जारी हुआ है।