29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / सोने की 2 मोटी चैन पहनता था बिजनेस मेन अमित हबलानी, यूं ही उड़ा देता था लाखों रुपए

सोने की 2 मोटी चैन पहनता था बिजनेस मेन अमित हबलानी, यूं ही उड़ा देता था लाखों रुपए

Business Man Amit Hablani : अमित हबलानी को लग्जरी लाइफ स्टाइल ने कर दिया बर्बाद, कंपनियों से उधार में मोबाइल लेता था और बेचकर रकम चुकाता था, ऐशो-आराम पर खर्च कर दी रकम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 29 Nov 2026, 1:45 PM IST

अमित हबलानी ने ऐशो-आराम पर खर्च कर दी व्यापारियों की रकम

अमित हबलानी ने ऐशो-आराम पर खर्च कर दी व्यापारियों की रकम- imahe AI

Business Man Amit Hablani : बिजनेस मेन अमित हबलानी की तलाश में ग्वालियर पुलिस जुटी हुई है। रविवार को भी उसके कई ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने कुछ स्थानों पर दबिश भी दी हालांकि वह ​हाथ नहीं आ सका। अभी तक की जानकारी के अनुसार बिजनेस मेन अमित हबलानी शुरु से ही शानो शौकत भरी जिंदगी जीने का आदी था। उसे सोने से गहरा लगाव था और गले में अक्सर दो चैन पहनता था। अमित हबलानी कई बार लाखों रुपए यूं ही पार्टियों या खरीदारी में खर्च कर देता था। आखिरकार यही कमियां उसे ले डूबीं।

परिवार समेत हुआ फरार

मोबाइल कारोबारी अमित हबलानी अपनी पत्नी कनिका हबलानी और पिता मनोहर हबलानी के साथ 6 दिन पहले शहर से फरार हो गया। उसपर कई व्यापारियों ने धोखाधड़ी कर सामान लेने के आरोप लगाए हैं। अमित हबलानी पर करोड़ों रुपये की देनदारी थी। वह अपने साथ मोबाइल का बड़ा स्टॉक समेटकर भागा है। कथित तौर पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी की बात कही जा रही है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके अनेक संभावित ठिकानों पर छापे भी मारे गए हैं।

बड़ा कारोबारी चेहरा था, शहर में थी साख

अमित हबलानी ग्वालियर का बड़ा व्यापारिक चेहरा था। उसका मोबाइल और लैपटॉप का बड़ा कारोबार था। मोबाइल प्लस' और 'स्मार्ट जोन' सहित ग्वालियर शहर में अमित हबलानी के मोबाइल के सात शोरूम थे। चार शोरूम तो जयेन्द्र गंज के राजीव प्लाजा में ही थे। दो शोरूम थाटीपुर इलाके में और एक शोरूम महाराज बाड़े में था। कारोबारी के रूप में अमित हबलानी की साख भी अच्छी थी। कंपनियां और थोक व्यापारी उस पर भरोसा करते थे।

रिश्तेदारों से भी जुटा रही जानकारी

प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि अमित हबलानी ने अपनी साख का दुरुपयोग किया। उसने कंपनियों और थोक व्यापारियों से करोड़ों के मोबाइल व लैपटॉप उधार में लिए। माल बिका भी लेकिन अमित ने रकम नहीं चुकाई। उसने शानो शौकत पर खूब खर्च किया। अमित हबलानी करीब 10 लाख रुपए की सोने की 2 मोटी चैन पहनता था। पार्टी और खरीदी करने में लाखों रुपए खर्च कर देता था। पैसे कमाने के लिए सट्टेबाजी में फंस गया। अमित हबलानी ने कई व्यापारियों से नकद पैसा भी लिया था। उसपर बैंक का भी कर्ज है। पुलिस अमित हबलानी, उसकी पत्नी और पिता को ढूंढने के लिए रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटा रही है।