29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / शादी के अब सिर्फ 7 मुहूर्त शेष, नए साल के दो महीनों में रहेगी सबसे ज्यादा धूम

शादी के अब सिर्फ 7 मुहूर्त शेष, नए साल के दो महीनों में रहेगी सबसे ज्यादा धूम

Weddings Dates : 12 दिसंबर तक ही गूंजेंगी विवाह की शहनाइयां, इसके बाद 15 जनवरी से शुरू होंगे शुभ कार्य, 16 दिसंबर से धनु मलमास में थमेंगे मांगलिक कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 29 Nov 2026, 12:50 PM IST

Wedding Dates

12 दिसंबर तक होंगी शादियां (फोटो सोर्स- AI)

Weddings Dates : देवउठनी एकादशी पर शुरु हुआ शादियों का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि इस साल विवाह मुहूर्त कम बचे हैं। अब सिर्फ 7 मुहूर्त शेष हैं जिनके बाद शादियों की शहनाइयों पर फिर ब्रेक लगेगा। विवाह की शहनाइयां 12 दिसंबर तक ही गूंजेंगी, 16 दिसंबर से धनु मलमास शुरु हो जाएगा जिससे मांगलिक कार्य रुक जाएंगे। इसके बाद नए साल में यानि 2027 में 15 जनवरी से शुभ कार्य शुरू होंगे। नए साल में मई-जून में विवाह मुहूर्तों की भरमार रहेगी।

भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागते ही चार महीने के चातुर्मास का विराम समाप्त हुआ और मांगलिक आयोजनों की रौनक लौट आई। लेकिन अब यह रौनक कुछ ही दिनों की मेहमान है। साल 2026 विदा होने से पहले विवाह के सिर्फ 7 शुभ मुहूर्त शेष हैं। 12 दिसंबर के बाद शादियों की शहनाइयां थम जाएंगी और 16 दिसंबर से धनु मलमास के चलते मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

नए साल में 18 जनवरी से फिर शादियों का सीजन स्पीड पकड़ेगा। खास बात यह है कि नए साल में विवाह के मुहूर्तों की अच्छी संख्या रहेगी। हालांकि बीच- बीच में होलाष्टक और मीन मलमास भी मांगलिक आयोजनों की राह रोकेंगे। वहीं मई और जून में विवाह मुहूर्तों की अधिकता के चलते शादी समारोहों की सबसे ज्यादा धूम रहने की संभावना है।

ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन के अनुसार, वर्ष 2027 में पिछले साल की तुलना में विवाह के अधिक मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। हालांकि दिसंबर 2026 से अप्रेल 2027 के बीच तीन बार ऐसे धार्मिक संयोग बनेंगे, जब विवाह, गृह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा सहित मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

मालवा निमाड़ इलाके में 22000 शादियां

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CIAT) ने इस साल शादियों में करीब 7:50 लाख करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान जताया है। CIAT का मानना है कि 21 नवंबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक देश में करीब 52 लाख विवाह होंगे। 25 दिन की इस अवधि में इंदौर और आसपास ही करीब 10 हज़ार शादियां होंगी। पूरे मालवा निमाड़ क्षेत्र में 22000 शादियां होने वाली हैं। इससे करीब 8000 करोड़ रुपए का कारोबार होगा।

दिसंबर-26 से अप्रेल- 27 तक कब-कब बजेगी शहनाई

दिसंबर-2026 : 2, 3, 4, 5, 11 और 12।
जनवरी : 15, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30 और 31।
फरवरी : 2, 9, 10, 15, 16, 20, 21, 24, 25, 27 और 28।
मार्च: 1, 2, 3, 9, 10 और 14 मार्च।
अप्रेल : 19, 21, 25, 26 और 28 अप्रेल।