ग्वालियर. ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। घटना शहर के झांसी रोड थाना इलाके की है जहां एक 26 साल की पीड़िता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।