श्योपुर। शनिवार को श्योपुर-बड़ौदा हाइवे से गुजरने वाले लोग तब सकते में आ गए,जब श्योपुर की तरफ आ रहे एक स्कूल वाहन (मैजिक) में अचानक आग भड़क उठी। स्कूल वाहन से उठती आग की लपटों को देखकर यहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं कई वाहन भी रुक गए। जबकि चालक को आग से घिरे वाहन से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। आग को श्योपुर से बुलाई गई दमकल गाड़ी के द्वारा बुझाई गई। मगर स्कूल वाहन पूरी तरह जल गया।