कांग्रेस का आरोप
बता दें कि कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ लगातार यह कह रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों जेबों में नारियल लेकर चलते हैं और जहां मौका मिलता है वहीं, नारियल फोड़कर किसी ना किसी काम का शुभारंभ और शिलान्यास कर देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत पर यह काम होते नहीं हैं।