एमपीएल के चेयरमैन महानआर्यमन का कहना है कि उनके दादा जी स्व माधवराव सिंधिया जी का सपना था। उनका क्रिकेट से लगाव पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने क्षेत्र, प्रदेश के साथ ही देश के क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। MPL में इस बार 5 टीमें हिस्सा ले रही है, ग्वालियर चीता, मालवा पैंथर, जबलपुर लायंस, भोपाल लेपर्ड और रीवा जगुआर्स । इन सभी टीमों के बीच खिताब के लिए जंग होगी। इन टीमों में रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, मोहम्मद अरशद खान जैसे सितारे दिखाई देंगें।