13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक..

Red Alert: कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, ग्वालियर में रविवार रात खोले गए तिघरा डैम के तीन गेट...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Jul 2025, 10:13 PM IST

red alert

Red alert for extremely heavy rainfall । (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Red Alert: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी भारी की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। मानसून ट्रफ लाइन ग्वालियर, सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के मध्य भागों पर बना हुआ है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।

अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक…

Red Alert (रेड अलर्ट)- मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Orange Alert (ऑरेंज अलर्ट)- विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Yellow Alert (येलो अलर्ट)- सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्ना जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तिघरा डैम के तीन गेट खुले


ग्वालियर में तिघरा डैम के तीन गेट रविवार की रात 9 बजे खोले गए। गेट खोलने से पहले ही तिघरा की डाउन स्ट्रीम में बसे गांवों को सतर्क कर दिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम लगातार निचले इलाके में बसे गांवों पर नजर रख रहीं हैं। तिघरा डैम के गेट खुलने से ग्वालियर जिले के तिघरा, कैथा, तालपुरा, महिदपुर, पृथ्वीपुर, कुलैथ, अगरा भटपुरा, दुगनावली, तिलघना गांव व मुरैना जिले के पहाड़ी, जखौदा व बामोर में असर पड़ेगा।