- पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आवागमन महंगा हुआ है। पहले पेट्रोल कार से ऑफिस जाने पर जिस व्यक्ति का खर्च प्रतिमाह 1600 से 1800 रुपए आता था, अब यह खर्च 2700 से 2800 तक पहुंच गया है।
- महंगे पेट्रोल-डीजल का असर पहले मालभाड़े पर, फिर आम जरूरत की वस्तुओं पर पड़ता है। ट्रकों का मालभाड़ा बढ़ते ही खाद्य तेलों से लेकर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आइटम्स तक सभी महंगे होते हैं।
- डीजल 70 रुपए लीटर था तब खाद्य तेल 100 रुपए प्रति लीटर थे, जो अब बढकऱ 160 रुपए तक पहुंच गए हैं। भाड़ा बढऩे से फल और सब्जियोंं के दाम भी बढ़े हैं।
पांच दिन में कितने पैसे वृद्धि
पेट्रोल
24 जून - 27, 26 जून - 36, 27 जून - 27, 4 जुलाई - 30, 5 जुलाई - 37
डीजल
24 जून - 8, 26 जून - 37, 27 जून - 36, 4 जुलाई - 36, 5 जुलाई - 20
10 हजार रुपए अतिरिक्त देना पड़ रहे हैं
- जिस गाड़ी पर 70 रुपए मालभाड़ा देते थे, उस पर अब 105 रुपए तक देना पड़ रहा है। डीजल के दाम बढऩे के बाद से ही ट्रांसपोर्टरों को एक गाड़ी पर 10 हजार रुपए अतिरिक्त देना पड़ रहे हैं।
- गोकुल बंसल, अध्यक्ष, दाल बाजार व्यापार समिति
50 फीसदी बढ़ाएंगे मालभाड़ा
- डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्टर खासे परेशान हैं। इसके लिए हाल ही में हमने काला दिवस भी मनाया था। अगले महीने हड़ताल पर जाने का भी मन बना रहे हैं। मालभाड़ा यदि बढ़ता है तो इसमें 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी क्योंकि ट्रांसपोर्टर का सबसे बड़ा खर्च डीजल का ही होता है।
- पलविंदर सिंह संधू, महासचिव, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ग्वालियर