ग्वालियर/ मार्च का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। अब तक इस सीजन में लोग अच्छी खासी तपिश का सामना करने लगते हैं। लेकिन, इस बार गर्मी की तीव्रता की शुरुआत भी नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि, इसका कारण इन दिनों लगातार एक के बाद एक बन रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। यही कारण है कि, अब तक माैसम के तेवर ठंडे बने हुए हैं। हालात यह हैं कि, बीते 15 दिनों में से 11 दिन का तापमान सामान्य या उससे कम ही दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानी जी.डी मिश्रा के मुताबिक, आगामी 17-18 मार्च के बीच एक बार फिर ग्वालियर संभाग के जिलों समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में माैसम बदल सकता है। कहीं कहीं बादल छाने के साथ, बूंदाबांदी और ओले गिरने के भी आसार हैं।