4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड़ताल खत्म तो बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन, चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहे

बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 6:24 PM IST

union bank

हड़ताल खत्म तो बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन, चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहे

हमीरपुर. बढ़े वेतन की मांग को लेकर बैंक कर्मियों में हड़ताल थी। लगातार दो दिनों से हड़ताल के कारण बैंकों के बंद होने की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन बंद बैंक के तीसरे दिन खुलने से सुबह से ही बैंक शाखाओं में ग्राहकों की लंबी लाइन लग गयी। सारा दिन रुपयों के लेन देन का काम बैंक में चलता रहा। बैंक में लगी लंबी लाइन नोटबंदी के दिनों का एहसास करा रही थी।

यूनियन बैंक की तरफ से की गयी हड़ताल के कारण कामकाज काफी प्रभावित हुआ। किसी का पैसा अटका रहा, तो किसी का ड्राफ्ट नहीं तैयार हुआ। दो दिन की हड़ताल के बाद जैसे ही बैंक खुले, वैसे ही बैंकों के बाहर लोगों की लाइन लगना शुरू हो गयी। शहर के स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। सैंकड़ों की संख्या में लोग लेनदेन करते नजर आए। इसी के साथ एटीएम बूथों पर भी लाइन लगी रही। करीब दो-तीन घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ा।

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम, छात्राओं ने लहराया परचम, जिले का नाम किया रोशन

चिलचिलाती धूप में लगे रहे लाइन में

दो दिन बैंकों की हड़ताल से लेनदेन में परेशानी झेल रहे ग्राहकों की लंबी लाइन चिलचिलाती धूप में देखने को मिली। इतनी गर्मी और तेज धूप में भी लोग घंटों कतार में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।

मुश्किलों में हजारों साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर , खनन माफियाओं के चलते हुआ ये हाल, ग्रामीणों में गुस्सा

इस वजह से किया हड़ताल

बढ़े हुए वेतन की मांग को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर थे। 2017 में हुए वेतन समझौते को लागू करने की मांग बैंक कर्मियों ने की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर गए बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने वेतन वृद्धि लागू न किए जाने पर दो दिन की हड़ताल की।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश