हापुड़. कहते हैं कुछ करने का जोश, जज्बा आैर जुनून हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। कुछ एेसी ही कहानी है हापुड़ जिले के काठी खेड़ा गांव की रहने वाली किसान की बेटी स्नेह की। स्नेह ने अपनी सहेलियों के साथ एेसा कार्य किया है, जिसके बाद उसे अमेरिका से बुलावा आ गया है। दरअसल, महिला स्वास्थ्य जागरुकता पर स्नेह को लेकर बनी फिल्म 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' ऑस्कर के लिए नॉमिनेटिड हो चुकी है, जिसके बाद अब वे अमेरिका जाने की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि 22 वर्षीय स्नेह अपनी सहेलियों के साथ गांव में ही सबला महिला उद्योग के तहत सेनेटरी पैड बनाने का कार्य करती हैं। स्नेह ने बताया कि अब तक उन्होंने आॅस्कर के बारे में सुना था, लेकिन जब से उन्हें पता चला है कि उनकी फिल्म आॅस्कर के लिए नाॅमिनेटिड हुर्इ है। वह बेहद उत्साहित हैं।