बता दें कि अगस्त 2018 में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक समेत उसके बाउंसर और गनर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई थी। यह एफआईआर मॉल में दुकान खरीदने वाली एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया था कि उसने करीब 10 साल पहले मॉल में दुकान बुक की थी, लेकिन दुकान की जगह बदल दी गई। जब उसने विरोध किया तो डरा धमकाकर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित दो साल से थाने के चक्कर काटती रही। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद बुधवार को ही कासना पुलिस ने भसीन उर्फ मोंटू भसीन, उसके बाउंसर और गनर के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट का केस दर्ज किया था।