22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में शरीर पर खुजली और लाल चकत्ते? कहीं Bedbugs ने तो नहीं काटा, सीडीसी से जानें लक्षण और कारण

Bedbug Bites Cause: रात में शरीर पर खुजली और लाल चकत्ते होना खटमल के काटने का संकेत हो सकता है। एनएचएस और सीडीसी से जानिए Bedbugs (खटमल) के मुख्य लक्षण, ये घर में कैसे आते हैं और इनसे छुटकारा पाने के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Sep 22, 2026

Bedbug bites symptoms,How to get rid of bedbugs,Bedbug bites treatment at home

खटमल के काटने पर शरीर में क्या होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Bedbug Bites Symptoms: क्या आप रात को सुकून की नींद सोने जाते हैं, लेकिन सुबह उठते ही शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते और तेज खुजली होने लगती है? कई बार हमें लगता है कि किसी मच्छर या छोटे-मोटे कीड़े ने काट लिया होगा और हम इसे मामूली समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन अगर यह परेशानी रोज रात को हो रही है, तो संभल जाइए! यह बेडबग्स (Bedbugs यानी खटमल) के काटने का संकेत हो सकता है। सीडीसी के अनुसार, खटमल बहुत ही छोटे, चपटे और भूरे रंग के कीड़े होते हैं जो इंसानों और जानवरों का खून पीकर जिंदा रहते हैं। ये इतने शातिर होते हैं कि दिन के समय बिस्तर, गद्दों, सोफे और दीवारों की दरारों में छिपे रहते हैं और रात के अंधेरे में बाहर निकलकर शिकार करते हैं। खटमल का काटना वैसे तो कोई जानलेवा बीमारी नहीं फैलाता, लेकिन इसकी वजह से नींद उड़ जाती है, त्वचा पर भयंकर खुजली होती है और मानसिक तनाव बढ़ जाता है। आइए समझते हैं कि खटमल के काटने के क्या लक्षण हैं, ये घर में कैसे आते हैं और इनसे कैसे पीछा छुड़ाया जाए।

खटमल के काटने के मुख्य लक्षण

एनएचएस के मुताबिक, खटमल जब काटते हैं, तो उनके थूक (Saliva) में एक तरह का प्राकृतिक सुन्न करने वाला रसायन होता है। यही वजह है कि जब वे खून पी रहे होते हैं, तब हमें बिल्कुल भी दर्द या अहसास नहीं होता। इसके लक्षण आमतौर पर सुबह उठने के बाद या कुछ दिनों में दिखाई देते हैं;

  • सीधी लाइन या गुच्छे में लाल दाने।
  • तेज और असहनीय खुजली
  • शरीर के खुले हिस्सों पर निशान।
  • सूजन या छालों जैसा बनना।
  • नींद खराब होना और चिड़चिड़ापन।

घर में कैसे घुस आते हैं खटमल?

बहुत से लोगों को लगता है कि खटमल सिर्फ गंदगी की वजह से होते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत सोच है। खटमल साफ-सुथरे से साफ-सुथरे घर और फाइव स्टार होटल में भी हो सकते हैं। ये आपके घर में इन तरीकों से पहुंचते हैं'

  • सफर और होटल के कमरों से।
  • पुराना फर्नीचर (Second-hand Furniture)।
  • कपड़ों और सामान के जरिए।
  • पड़ोस के कमरों या अपार्टमेंट से।

खटमल से बचाव और इन्हें खत्म करने के तरीके

अगर आपके घर में खटमल आ गए हैं, तो इन्हें सिर्फ झाड़ू-पोछा करके खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको कुछ पक्के कदम उठाने होंगे;

  • गरम पानी से कपड़े और चादरें धोएं।
  • वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।
  • गद्दों को धूप दिखाएं।
  • दीवारों की दरारें बंद करें।
  • पेस्ट कंट्रोल (Pest Control) करवाएं।

अगर खटमल काट ले तो क्या करें?

  • काटे हुए हिस्से को खुजलाएं नहीं।
  • साबुन और पानी से धोएं।
  • बर्फ से सिकाई करें।
  • एंटी-इचिंग क्रीम या कैलामाइन लोशन।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।