
नवजात के बार-बार रोने का कारण क्या हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Colic Symptoms: क्या आपका नवजात शिशु बिना किसी वजह के घंटों तक लगातार रोता रहता है? आपने उसे दूध पिलाया, डायपर भी बदल दिया और गोद में लेकर बहलाने की कोशिश भी की, लेकिन फिर भी बच्चे का रोना बंद नहीं हो रहा? अगर ऐसा अक्सर होता है, तो घबराएं नहीं। यह समस्या कॉलिक (Colic यानी पेट का मरोड़ या दर्द) हो सकती है। कॉलिक एक बेहद आम स्थिति है जो बिल्कुल स्वस्थ और भले-चंगे बच्चों में भी देखी जाती है। आमतौर पर यह समस्या बच्चे के पैदा होने के 2 से 3 हफ्ते बाद शुरू होती है और 3 से 4 महीने का होने तक अपने आप ठीक हो जाती है। आइए जानते हैं कि कॉलिक क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और आप अपने बच्चे को कैसे संभाल सकते हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब एक बिल्कुल स्वस्थ और अच्छी तरह से पल रहा बच्चा हफ्ते में कम से कम 3 दिन, दिन में 3 घंटे से ज्यादा और 1 हफ्ते से ज्यादा समय तक लगातार रोता रहे, तो इसे कॉलिक कहा जाता है। इसमें सबसे खास बात यह है कि बच्चा रोते वक्त बेहद परेशान लगता है लेकिन रोना बंद होने के बाद बिल्कुल सामान्य और खुश दिखता है। कॉलिक कोई बीमारी नहीं है और न ही इससे बच्चे के शरीर को कोई नुकसान पहुंचता है।
एनएचएस (NHS) के मुताबिक, हर बच्चा रोता है क्योंकि रोना ही उनकी भाषा है। लेकिन कॉलिक का रोना आम रोने से काफी अलग होता है;
अगर आपका बच्चा कॉलिक की वजह से रोता है, तो परेशान होने की जगह इन तरीकों को आजमाएं;
Published on:
22 Sept 2026 10:45 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
