आम (Mango) में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। जब आप ज्यादा आम खाते हैं, तो फ्रुक्टोज (फलों में पाया जाने वाला शर्करा) की मात्रा बढ़ जाती है, जो न केवल ब्लड शुगर को प्रभावित करता है, बल्कि यूरिक एसिड के स्तर को भी बढ़ा सकता है। इसका मतलब यह है कि यदि आप गाउट या यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आम का अधिक सेवन आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।