12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Intermittent Fasting Rules: खाली पेट लंबे समय तक रहना कितना सही होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Fasting Health पर क्या असर पड़ता है

Intermittent Fasting Rules: क्या लंबे समय तक खाली पेट रहना सेहत के लिए सही है? क्लीवलैंड क्लिनिक और जानिए पबमेड की रिसर्च के अनुसार, उपवास (Fasting) के फायदे, शरीर पर पड़ने वाले असर और फास्टिंग करने का सही व सुरक्षित तरीका।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 12, 2026

खाली पेट उपवास रखने का शरीर पर स्वास्थ्य प्रभाव और सही तरीका

लंबे समय तक खाली पेट रहने या उपवास करने से सेहत पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Intermittent Fasting Rules: आजकल वजन घटाने और फिट रहने के लिए भूखे रहना या लंबे समय तक उपवास (Fasting) रखना काफी लोकप्रिय हो गया है। कई लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले रहे हैं, तो कुछ लोग धार्मिक या अन्य कारणों से उपवास रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट रहने का शरीर पर क्या असर पड़ता है? पबमेड की रिसर्च के अनुसार, सही तरीके से उपवास करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे वजन घटने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और इंसुलिन का स्तर बेहतर हो सकता है। हालांकि, अगर इसे सही योजना के बिना या गलत तरीके से किया जाए, तो यह शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि लंबे समय तक खाली पेट रहने से सेहत पर क्या असर पड़ता है और उपवास रखने का सही तरीका क्या है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) होती क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, इंटरमिटेंट फास्टिंग (अंतरालीय उपवास) में खाने और उपवास करने का एक तय समय होता है। यानी आप दिन या हफ्ते के कुछ समय में खाना खाते हैं और बाकी समय कुछ नहीं खाते या कैलोरी का सेवन कम रखते हैं। इसके कई तरीके हैं, जिनमें खाने और उपवास के समय को अलग-अलग तरह से तय किया जाता है।

उपवास से शरीर को मिलने वाले फायदे

पबमेड की रिसर्च में पाया गया है कि नियंत्रित तरीके से उपवास करने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं;

  • कमर की चर्बी और वजन घटता है।
  • कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है।
  • भूखे रहने या कम खाने से इंसुलिन का स्तर संतुलित रहता है, जो डायबिटीज से बचाव में मददगार है।
  • सही तरीके से किए गए उपवास में शरीर से फैट कम होता है, जबकि लीन मास यानी मांसपेशियों का नुकसान कम होता है।

बिना तैयारी के भूखे रहने के नुकसान और खतरे

अगर बिना किसी योजना के अचानक लंबे समय तक खाली पेट रहा जाए, तो शरीर पर इसके विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं;

  • ऊर्जा की कमी और कमजोरी।
  • चिड़चिड़ापन और सिरदर्द।
  • डिहाइड्रेशन।
  • नींद और तनाव पर असर।

सही और सुरक्षित तरीके से उपवास कैसे करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि उपवास हमेशा शरीर की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए। इसे सुरक्षित बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें;

  • अचानक सब कुछ खाना बंद न करें। उपवास शुरू करने से कुछ दिन पहले से भोजन की मात्रा धीरे-धीरे कम करें।
  • फास्टिंग से पहले बहुत अधिक मीठी चीजों का सेवन न करें।
  • प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट (जैसे भूरे चावल, दलिया) खाएं।
  • जब भी Fasting का नियम इजाजत दे, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
  • उपवास के दौरान बहुत ज्यादा कठिन वर्कआउट या भारी शारीरिक काम करने से बचें, ताकि शरीर की ऊर्जा बची रहे।
  • उपवास खत्म होने पर एक साथ बहुत भारी या ज्यादा खाना न खाएं। हल्का खाना खाकर ही अपना उपवास खोलें।

किन्हें लंबे समय तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए?

हर किसी के लिए फास्टिंग करना सही नहीं होता। यदि आपको डायबिटीज है, गुर्दे (किडनी) की बीमारी है, आप गर्भवती हैं या बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना उपवास न रखें। इसके अलावा, नियमित दवाएं लेने वाले लोगों को भी बिना चिकित्सीय परामर्श के लंबे समय तक भूखा रहने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।