Navratri Hydration: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही लोग नौ दिनों तक माता की आराधना और उपवास रखते हैं। कई लोग इन दिनों में सिर्फ फलाहार करते हैं तो कुछ लोग नियमों के साथ व्रत रखते हैं। उपवास के दौरान अक्सर हम खाने-पीने की चीजों का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन पानी और लिक्विड डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं। व्रत के दिनों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होना बहुत आम बात है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द और थकान महसूस होने लगती है। व्रत के समय लंबे समय तक बिना कुछ खाए-पिए रहने से शरीर के अंदरूनी अंगों पर असर पड़ता है और शरीर की कार्यप्रणाली धीमी हो सकती है। अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो सिर्फ सादा पानी पीने के अलावा कुछ खास हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आइए जानते हैं व्रत के दौरान किन ड्रिंक्स को पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।