28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Heart Health: उम्र नहीं, आपकी आदतें तय करती हैं दिल की उम्र, विशेषज्ञ से जानें किन 5 बदलावों से कम कर सकते हैं हार्ट अटैक का रिस्क

Heart Health: उम्र नहीं, आपकी आदतें तय करती हैं दिल की उम्र, विशेषज्ञ से जानें किन 5 बदलावों से कम कर सकते हैं हार्ट अटैक का रिस्क

Heart Health: उम्र नहीं, आपकी आदतें तय करती हैं दिल का भविष्य। डॉ. गौरव सिंघल, प्रोफेसर एवं हेड, कार्डियोलॉजी विभाग, ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जानें संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली से हार्ट अटैक और हृदय रोगों का खतरा कैसे कम कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:14 AM IST

Healthy lifestyle habits including balanced diet, regular exercise and stress management to keep the heart healthy

उम्र नहीं, आपकी आदतें तय करती हैं दिल का भविष्य, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कम करें हार्ट अटैक का खतरा- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Heart Health: हार्ट अटैक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज गंभीर, लेकिन काफी हद तक बचाव योग्य बीमारियां हैं। धमनियों में रुकावट और खून का थक्का हार्ट अटैक का कारण बनते हैं। यदि हम समय रहते जीवनशैली में सुधार करें, तो बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। यदि बीमारी की आशंका 50 वर्ष की उम्र में हो, तो इसे 60-65 वर्ष या उससे आगे तक टाला जा सकता है। आइए डॉ. गौरव सिंघल, प्रोफेसर एवं हेड, कार्डियोलॉजी विभाग, ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जानते हैं कि कौनसी आदतें हमारी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है।

जीवनशैली से जुड़ी ये 5 आदतें हैं अहम

1.संतुलित आहार अपनाएं- डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज शामिल करें। तली-भुनी चीजों, अधिक नमक, चीनी और ट्रांस फैट से बचें।

2. डायबिटीज नियंत्रित रखें- बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच 2 साल में करवाएं। कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को नियंत्रित रखना जरूरी है।

3. शारीरिक रूप से सक्रिय रहें- प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तेज चाल से चलें। नियमित व्यायाम वजन, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद करता है।

4. तंबाकू से बनाएं दूरी- धूम्रपान और तंबाकू का सेवन रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है तथा हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है। इनसे पूरी तरह बचें।

5. नींद और तनाव का रखें ध्यान- प्रतिदिन 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें। तनाव दूर करने के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

कोरोनरी हार्ट डिजीज से बचाव की शुरुआत स्वस्थ रहते हुए ही करनी चाहिए। संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखने की मजबूत नींव हैं। याद रखें, दिल की सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है-बीमारी से पहले बचाव। परिवार में अगर कोई डायबिटीज या हार्ट अटैक का कोई रोगी हो, जैसे भाई बहिन या माता-पिता को कम उम्र में डायबिटीज या हार्ट अटैक आया हो तो सतर्क रहें।

दिल कितना सेहतमंद रहेगा, यह सिर्फ उम्र से तय नहीं होता। हमारी रोज की आदतें भी इसमें बड़ा रोल निभाती हैं। घर का खाना सही रखें, रोज थोड़ी कसरत करें, पूरी नींद लें और टेंशन से दूर रहें। इतना करने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी घट सकता है। अगर घर में किसी को हार्ट अटैक या डायबिटीज रहा है, तो बिल्कुल लापरवाही न करें और बीच-बीच में जांच करवाते रहें। एक बात गांठ बांध लें: दिल का ख्याल बीमार पड़ने के बाद नहीं, आज से ही रखना शुरू करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।