Karela Benefits In Monsoon: मानसून के मौसम में तापमान और नमी दोनों बढ़ जाते हैं, जिससे शरीर पर कई तरह के संक्रमण और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में करेला यानि कि बिटर गार्ड एक सुपरफूड की तरह काम करता है। इसकी कड़वाहट भले ही लोगों को कम पसंद हो, लेकिन इसके औषधीय गुण इस मौसम में शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं।आइए जानते हैं कि बारिश में करेला खाने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।