
Rare Blood Group Name (photo- freepik)
Rare Blood Group Name : हममें से ज्यादतर लोग A, B, AB और O जैसे सामान्य ब्लड ग्रुप्स के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन आम ब्लड ग्रुप्स के अलावा भी कुछ रेयर ब्लड ग्रुप होते हैं, जिन्हें बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है? ऐसे ब्लड ग्रुप की पहचान मुश्किल होती है और जरूरत के समय इनका मिलना भी बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।
रक्त समूह मुख्य रूप से ABO सिस्टम और Rh फैक्टर (पॉज़िटिव या नेगेटिव) के आधार पर तय होते हैं। जैसे – A+, A−, B+, B−, AB+, AB−, O+, O− इनमें से O− (O निगेटिव) को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है क्योंकि यह किसी को भी दिया जा सकता है, जबकि AB+ को यूनिवर्सल रिसीवर माना जाता है क्योंकि यह किसी भी ब्लड ग्रुप को ले सकता है।
दुर्लभ ब्लड ग्रुप्स की जानकारी होना मेडिकल इमरजेंसी में जान बचाने में मददगार हो सकता है। अगर आपका या आपके किसी परिजन का ब्लड ग्रुप दुर्लभ है, तो उसे ब्लड डोनर रजिस्ट्री में रजिस्टर कराना चाहिए ताकि जरूरत के वक्त मदद मिल सके।
Updated on:
02 Aug 2025 02:37 pm
Published on:
02 Aug 2025 02:37 pm
