scriptHealth Tips: जानिए खाने कि इन 5 पॉपुलर चीज़ों को जिनका कभी न करें कच्चा सेवन, वरना सेहत को हो सकती हैं कई समस्याएं | side effects of eating raw foods in hindi | Patrika News

Health Tips: जानिए खाने कि इन 5 पॉपुलर चीज़ों को जिनका कभी न करें कच्चा सेवन, वरना सेहत को हो सकती हैं कई समस्याएं

locationनई दिल्लीPublished: May 18, 2022 11:04:39 am

Submitted by:

Neelam Chouhan

Raw Foods Side Effects: कई चीजें ऐसी होती है जिन्हें लोग स्वादिष्ट और फायदेमंद समझ के खाना पसंद करते हैं, लेकिन यदि आप भी ऐसी गलतियां करते हैं तो आपको सतर्कता बरतने कि अतिआवश्य्कता होती है, इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

जानिए खाने कि इन 6 पॉपुलर चीज़ों को जिनका कभी न करें कच्चा सेवन, वरना सेहत को हो सकती हैं कई समस्याएं

side effects of eating raw foods

Health Tips: कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें लोग कच्चा खाना ही पसंद करते हैं, लेकिन इन्हें कच्चा खाना खाने से सेहत को कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं ये सारी चीजें पाचन तंत्र को भी कमजोर बनाती है, पेट में इन्फेक्शन के खतरे को भी दो गुना ज्यादा बढ़ाने का काम करती है। यदि खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है,तो स्वास्थ्य को कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ये पथरी की समस्या को भी उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए जानिए कि यदि आप भी इन चीजों का सेवन कच्चा सेवन करते हैं तो सेहत को कितनी ज्यादा सतर्कता बरतने कि जरूरत होती है।
1.गोभी या ब्रोकली
कुछ लोग सलाद के रूप में गोभी या ब्रोकली जैसी चीजों को कच्चा खाना पसंद करते हैं, ऐसे में इन्हें कच्चा खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न होने लग जाती हैं। इन्हें कच्चा खाने से पेट में दर्द, गैस, अपच के जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, इसलिए पेट में ये आसानी से नहीं घुलती है, इन सब्जियों के फायदे चाहते हैं तो इनका सेवन हमेसा पका के ही करें।
 
2.दूध
कई लोग दूध का सेवन कच्चा ही पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इनमें ज्यादा मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन जैसी चीजें पाई जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चे दूध के सेवन से कई सारे संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। इन सारी समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए आप हमेसा दूध का सेवन पका के ही करें।

यह भी पढ़ें: आपके दांतों को खराब कर देती हैं ये चीजें, खाते-पीते समय बरतें ये सावधानियां

 
3.राजमा
सेहत को स्वस्थ बनाने के लिए कई बार लोग राजमा का सेवन पानी में भिगो के पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चे राजमे के सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्क्तें आ सकती हैं। वहीं ये फ़ूड पोइज़निंग को भी बढ़ा सकता है क्योंकि इसमें फाइटोमेगलगुटिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए राजमा का सेवन पानी में भिगो कर करने से बचें, इसे हमेसा पका के ही खाएं।

यह भी पढ़ें: जानिए बबूल के छाल के रोजाना इस्तेमाल से होने वाले इन अदभुत फायदों के बारे में
 
4.बैंगन
बैंगन में योगिक सेलेनिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कैल्शियम को अवशोषण करता है, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसे यदि कच्चा खाते हैं तो पेट दर्द, पेट में गैस, अपच जैसी कई सारी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इसे हमेसा पका के ही खाएं।

यह भी पढ़ें: कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान तो इस फल का खाली पेट करें सेवन, जानिए अन्य फायदे

 
5.कच्चे चावल
कई बार लोग चाल-फेर करते कच्चे चावल का सेवन अत्यधिक पसंद करते हैं, ऐसे में कच्चा चावल कई सारे नुकसान पंहुचा सकता है। कच्चे चावल के सेवन से पेट में कीड़े, दर्द और अपच के जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए कच्चे चावल के सेवन से बचाना चाहिए, इसे हमेसा पका के ही खाएं।


यह भी पढ़ें: 30 की उम्र में ढीली पड़ गई है त्वचा,तो स्किन टाइटइनिंग के लिए अपनाएं इन उपायों को

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो