
आज का राशिफल 12 जुलाई 2024 शुक्रवार
आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi) के अनुसार समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। मेष राशि वालों को 12 जुलाई को अपने बारी का इंजतार करना चाहिए। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 12 जुलाई को जो लोग दूसरों के लिए भगवान से मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार मिथनु राशि के जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवा असर नहीं करेगी। बेहतर होगा, अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 12 जुलाई को कर्क राशि वालों को अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है । क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 12 जुलाई को सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। 12 जुलाई को तुला राशि वालों की जीवनशैली में बदलाव से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 12 जुलाई को वृश्चिक राशि वाले अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे, जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल के अनुसार धनु राशि वाले समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।
शुक्रवार राशिफल के अनुसार मकर राशि वाले व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके, न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशिफल के अनुसार 12 जुलाई को कुंभ राशि वाले सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रूके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
मीन राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
12 Jul 2024, 3:20 PM IST
Published on:
11 Jul 2024, 9:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




