
आज का राशिफल रविवार 18 अगस्त 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 18 अगस्त को मेष राशि वाले ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को आज का दिन नया अनुभव कराने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य नहीं करें, खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मिथुन राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें।
आज का राशिफल कर्क राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार आपके व्यवहार से अधीनस्थ आपके प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के सम्मानपात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल सिंह राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार आपके अपने, आपकी उन्नति से खुश नहीं होंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता और भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।
आज का राशिफल कन्या राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाह में आ रही बाधा यथावत रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल तुला राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार पिता और आप के बीच तालमेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा, कर्ज न लें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है।
रविवार राशिफल धनु राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार धनु राशि वाले समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझें। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल मकर राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार आपसी विवाद का अंत होगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रूके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।
दैनिक राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 18 अगस्त को कुंभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। संत समागम होगा।
दैनिक राशिफल मीन राशि 18 अगस्त के अनुसार अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आकस्मिक यात्रा संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे।
Updated on:
17 Aug 2024 07:53 pm
Published on:
17 Aug 2024 07:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
