8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 August: सिंह, कन्या समेत 4 राशि के लोगों को सर्वाधिक लाभ, आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 23 August 2024: दैनिक राशिफल 23 अगस्त के अनुसार शुक्रवार को सिंह कन्या समेत 4 राशि के लोगों को सर्वाधिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday)

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal friday 23 August 2024

आज का राशिफल शुक्रवार 23 अगस्त 2024

आज का राशिफल मेष राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 23 अगस्त के अनुसार दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रो का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।

आज का राशिफल वृषभ राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 23 अगस्त के अनुसार अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

आज का राशिफल मिथुन राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 23 अगस्त के अनुसार शुक्रवार को मिथुन राशि वाले व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

Kajari Teej 2024 : कजरी तीज पर आज चंद्रमा को अर्घ्य देने का यह है समय, ऐसे दें अर्घ्य

आज का राशिफल कर्क राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 23 अगस्त के अनुसार शुक्रवार को आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं। विवाह के काम में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।

आज का राशिफल सिंह राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 23 अगस्त के अनुसार पैसा आता है पर जाता कहां है। इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

आज का राशिफल कन्या राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि 23 अगस्त के अनुसार शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष उपलब्धि वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग हैं। धन संचय होगा।

ये भी पढ़ेंः

Lalahi Chhath 2024: कब है ललही छठ, जानें डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

आज का राशिफल तुला राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि 23 अगस्त के अनुसार युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दखल न दें, नुकसान हो सकता है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 23 अगस्त के अनुसार अपने पराये की परख करें। आपके अकडू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति अवरोध बरकरार रहेंगे।

आज का राशिफल धनु राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का राशिफल धनु राशि के अनुसार शुक्रवारा को बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुल कर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापरिक लाभ संभव है।

ये भी पढ़ेंः

Lalahi Chhath Vrat Katha: बच्चों की दीर्घायु और उन्नति के लिए ललही पर जरूर पढ़े यह कथा

आज का राशिफल मकर राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज का राशिफल मकर राशि 23 अगस्त के अनुसार व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है, सतर्कता और सूझबूझ से मामला निपटा लें वर्ना संबंध टूट सकते हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का राशिफल कुंभ राशि 23 अगस्त के अनुसार राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसाइयों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Vakri Guru: इस डेट से गुरु चलेंगे उल्टी चाल, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएंगे 3 राशियों के लोग

आज का राशिफल मीन राशि 23 अगस्त (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का राशिफल मीन राशि 23 अगस्त के अनुसार अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आप का समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है।