
आज का राशिफल 25 सितंबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 25 सितंबर बुधवार को मेष राशि वालों के भूमि भवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। आज कर्ज चुकाने के प्रयास में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है, आर्थिक मामलों में सतर्कता और समझदारी से काम लें। यात्रा के योग हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 25 सितंबर को वृषभ राशि वाले अपने बल पर कामयाबी हासिल करेंगे, भाइयों से विवाद संभव है। लोग आपकी निंदा करेंगे पर आप विचलित ना हों, पूरी मेहनत से अपना काम करें। सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि वालों का कार्यभार बढ़ सकता है, अचानक धन लाभ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मिथुन राशि वाले आज अपने अनुभव से कार्य को पूरा करेंगे, उदर रोग की पीड़ा से पीड़ित रहेंगे।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 25 सितंबर को धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, सामाजिक पूछ परख बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी है।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार अपनी बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें, नौकरी में सहकर्मियों से विवाद संभव है। सुख संपत्ति में वृद्धि होगी, प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय उत्तम है। उधार दिया पैसा मिलेगा।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार बुधवार को इस राशि के लोगों की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। दूरदर्शिता और चतुराई से रूके काम को पूरा करेंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, परिजनों से उचित सम्मान मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता होगी, धार्मिक कार्यों में धन लगेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
बुधवार राशिफल के अनुसार 25 सितंबर को दूसरों के विवादों में दखल ना दें। आपका जिद्दी रवैया लोगों को आप से दूर कर देगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी, संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
बुधवार राशिफल धनु राशि के अनुसार बुधवार को दिन की शुरुआत तनाव से होगी। इस समय आपको गुस्सा खूब आएगा। परिजनों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर लोग आपके विरुद्ध होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर राशिफल 25 सितंबर के अनुसार आलस्य की अधिकता रहेगी। शारीरिक पीड़ा के कारण कई आवश्यक कार्य लंबित होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से संपर्क, आगे बढ़ने में सहयोगी होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।
कुंभ राशिफल के अनुसार बुधवार को व्यापारिक नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे, आपको स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होना चाहिए। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं, संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।
मीन राशिफल के अनुसार भविष्य के प्रति व्यावसायिक योजनाएं बनाएंगे। संतान के किए काम से दुखी होंगे, शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में लोगों पर जल्द विश्वास ना करें, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
24 Sep 2024, 5:38 PM IST
Published on:
24 Sep 2024, 5:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.