
वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, आज का राशिफल में जानें जन्माष्टमी पर किसकी चमकेगी किस्मत
आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 26 अगस्त के अनुसार समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रूके काम पूरे होने में सफल होंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 26 अगस्त के अनुसार सोमवार की शुरुआत आपके लिए शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय और चिंता हावी रहेंगे। संत दर्शन मिलेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 26 अगस्त के अनुसार सोमवार को मिथुन राशि वालों को परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 26 अगस्त के अनुसार आजकल आप बहुत ज्यादा बोलने लग गए हैं। किस के सामने क्या बोलना है। कैसे बोलना है, सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
आज का राशिफल सिंह राशि 26 अगस्त के अनुसार सोमवार को अपनी चतुराई से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की ओर आकर्षित होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भय और चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार सोमवार को कन्या राशि वालों को अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जो काम जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं, उतना ही विलंब होगा। आर्थिक परेशानियां सताएंगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार सोमवार को आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार को वृश्चिक राशि वालों की विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म कार्यों में रूचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।
सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार संकुचित विचार धारा आपको पीछे धकेल रही है। सोमवार को आपको अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान और क्रोधित होंगे।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 26 अगस्त को परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है, आप व्यर्थ चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशिफल 26 अगस्त के अनुसार सोमवार को कार्यक्षेत्र में कोई विश्वास पात्र आपको धोखा दे सकता है। नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण सहकर्मी ईर्ष्या रखेंगे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को आप परास्त करेंगे। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर न खाएं, सावधानी से वाहन चलाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसी व्यापारिक अनुभव से बड़ा लाभ हो सकता है। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे, किसी मित्र से धन मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आमदनी बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में विघ्न आने से मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Aug 2024 09:55 pm
Published on:
25 Aug 2024 09:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
