
आज का राशिफल सावन शनिवार 3 अगस्त 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 3 अगस्त को मेष राशि वालों के सोचे कार्य समय पर होंगे, इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार नए वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि 3 अगस्त के अनुसार हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रूकावटें दूर होगी। माता पिता से अनबन संभव है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 3 अगस्त के अनुसार शनिवार को प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार शनिवार 3 अगस्त को सिंह राशि वाले अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा, प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कन्या राशि 3 अगस्त के अनुसार कन्या राशि वाले शनिवार को कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक करना होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
आज का राशिफल तुला राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार तुला राशि वालों के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें, पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल धनु राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार शनिवार को धनु राशि वालों के नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार 3 अगस्त शनिवार को समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
शनिवार राशिफल के अनुसार 3 अगस्त को कुंभ राशि वाले अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
शनिवार राशिफल मीन राशि 3 अगस्त के अनुसार अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
02 Aug 2024 06:37 pm
Published on:
02 Aug 2024 06:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
